Homeप्रमुख खबरेंकृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को मिलेगा 5 रुपए में...

कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन

कैंटीन से अनाज मंडी में आने वाले किसानों को पांच रूपए में गुणवत्तापरक भोजन मिलेगा-मुन्नालाल गोयल
मुख्यमंत्री किसान भोजन योजना का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर / दीनदयाल रसोई योजना की तर्ज पर कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान भोजन एवं कैंटीन योजना चलाई है। योजना के तहत कृषि मंडियों में किसान भोजन कैंटीन खोली जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नारायण विहार स्थित कृषि मंडी में मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने मुख्यमंत्री किसान भोजना योजना एवं कैंटीन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि किसानों को रियाहती दरों पर भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य की विभिन्न मंडियों में मुख्यमंत्री किसान भोजन योजना एवं कैंटीन खोलने की सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन से अनाज मंडी में आने वाले किसानों को पांच रूपए में गुणवत्तापरक भोजन मिल सकेगा। किसानों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश भदौरिया जी, क्षेत्रीय पार्षद बृजेश श्रीवास जी, मंडी सचिव गजेंद्र तोमर जी, मंडी समिति के अध्यक्ष रुपेश गोयल जी, महामंत्री योगेश अग्रवाल जी, रिंकू जैन जी, राजीव उपाध्याय जी, एम जैन जी, मनीष जैन जी, अवधेश शर्मा जी, गुड्डू शर्मा जी, मनोज गर्ग जी सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments