क टीवी इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पकौड़े बेचने को रोजगार बताने के बाद राजनीतिक दलों की सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सत्ताधारी बीजेपी की जमकर आलोचना की है। देश में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं। बेंगलुरु में बीते रविवार को पीएम मोदी की रैली से पहले कुछ युवक डिग्री वाला गाउन पहनकर पकौड़े बेचते नजर आए थे। फिर सोमवार को यूपी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बेचकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग का है। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक अरुण वोहरा की अगुआई में पकौड़े बेचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने स्टॉल को ‘शिक्षित बेरोजगार पकौड़ा सेंटर’ नाम दिया। इस स्टॉल से 5 रुपये प्लेट के हिसाब से ‘जेटली पकौड़े’ और ‘रमन पकौड़े’ बेचे गए। खुद अरुण वोहरा ने भी स्टॉल पर पकौड़े तले। बता दें कि अरुण वोहरा सीनियर कांग्रेस नेता मोती लाल वोहरा के बेटे हैं।
अब कांग्रेस की पकौड़ा नोटंकी विधायक ने दुकान लगाकर तले पकौड़े
RELATED ARTICLES