राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में कल मंगलवार को चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद आज प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है।
सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरुवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है. लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ से संबंधित टिप्पणी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्षी दलों ने जहां इस बयान को लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया, वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ का अपमान कर रहे हैं।