Homeप्रमुख खबरेंअब कैलाश विजयवर्गीय की तर्ज पर पत्रकार के सवाल पर भड़क उठे...

अब कैलाश विजयवर्गीय की तर्ज पर पत्रकार के सवाल पर भड़क उठे मंत्री तुलसी सिलावट

 ग्वालियर12 फरवरी 2026/मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट आज ग्वालियर के  दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते समय एक सवाल पर मंत्री उसी तरह भड़कते दिखाई दिए जैसे कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नाराज़ हो गए। दरअसल एक रिपोर्टर ने ग्वालियर की बदहाल सड़कों और तमाम अव्यस्थाओं को लेकर सवाल पूछा। साथ ही यह भी कहा कि आप महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के समय ही सक्रिय होते हैं और उसी दौरान ग्वालियर आते हैं।चूंकि प्रभारी मंत्री सिलावट केंद्रीय मंत्री सिंधिया के खासम खास हैं इस सवाल पर  भड़क गए नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा कि आप मुझे निर्देश नहीं देंगे। भाषा का सही इस्तेमाल कीजिए। यह पूछने का अधिकार मैं किसी को नहीं देता। मेरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा सालभर का चार्ट उठा लीजिए फिर बात कीजिए कि प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है।

https://www.facebook.com/share/r/1AW1Gr6vtQ/

वीडियोदेखनेलिंकपरक्लिककरें

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के एक अन्य असरदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी एक रिपोर्टर के जनता से जुड़े सवाल पूछे जाने पर बिफर गए थे और बेहद शर्मनाक बयान दिया था जिसपर बाद में पूरे देश में पार्टी की किरकिरी के बाद खेद व्यक्त करना पड़ा था अब एकबार फिर एक पत्रकार के सवाल पर एक और मंत्री भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर एकबार फिर पार्टी की जग हंसाई हो रही है। उधर चर्चा के दौरान   इस दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में ग्वालियर जिले की भितरवार विधानसभा में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर बैठक की गई है। भितरवार क्षेत्र में 1711 किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा उन्हें 2 करोड़ 63 लाख रुपये का मुआवज़ा 20 फरवरी तक देने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments