Homeप्रमुख खबरेंअब क्या करेगा पाकिस्तान फिर भारत होगा सामने,पहले मैच में हुई थी...

अब क्या करेगा पाकिस्तान फिर भारत होगा सामने,पहले मैच में हुई थी इंटरनेशनल बेइज्जती

प्रवीण दुबे
बीती रात पाकिस्तान की यू ए ई पर जीत के बाद अब लगभग यह तय हो गया है कि फ़ाइनल से पहले एक बार फिर भारत पाकिस्तान आमने सामने होंगे अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हेंड शेक विवाद के चलते भारत के सामने  अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती.करा चुकने और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा यह स्पष्ट कर देने  कि अगर भारत फाइनल जीता तो PCB चीफ मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की जाएगी साथ ही भारतीय टीम समापन मंच  पर Mohsin Naqvi के साथ खड़ी नहीं होगी के बावजूद पाकिस्तान अब क्या करेगा ?
उधर एशिया कप में जारी विवाद के बीच आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने  बीच का रास्ता निकाला है, दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की डिमांड थी कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटा दिया जाए. आईसीसी ने इसे सिरे से नकार दिया था, लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मिलाजुला समझौता हुआ है, जो न तो पूरी तरह सख्त है और न पूरी तरह ढीला. जिसके तहत 69 वर्षीय मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को यूएई के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच से हटा दिया गया
पाकिस्तान के मैच में नहीं होंगे पाइक्रॉफ्ट
अब वह पाकिस्तान से जुड़े मैचों में रेफरी नहीं होंगे और रिची रिचर्डसन को उनके जरूरी मैच में रेफरी की भूमिका निभाने के लिए बुलाया गया. हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है. इससे पहले  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तमाम नखरे नौटंकी करते हुए मैच से हटने की अपनी धमकी वापस ले ली थी और  यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए हामी भरी थी.
पाइक्रॉफ्ट को क्यों हटाना चाहता था पीसीबी?
पीसीबी ने क्रिकेट की भावना से जुड़े एमसीसी के नियम और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच रैफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पीसीबी ने मैच रेफरी को एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की थी. पीसीबी ने कहा था कि पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के समय कहा था कि भारतीय कप्तान से हाथ नहीं मिलाए. इतना ही नहीं पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद चीमा ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से ये भी शिकायत की थी कि पाइक्रॉफ्ट के कहने पर दोनों कप्तानों ने टीमशीट का आदान प्रदान भी नहीं किया.
पहलगाम हमले के जिक्र से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
मैच के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने बयान दिया कि ये जीत जम्मू कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए 26 बेकसूर लोगों और भारतीय सशस्त्र सेनाओं को समर्पित है. बस फिर क्या था पीसीबी ने आईसीसी के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग कर डाली.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments