नई दिल्ली 5 जुलाई 2026/कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं.
उनका बयान भारत के इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरा टी20 मैच हारने के बाद आया है. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ 2-0 से हारी थी.
अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को एक्स पर लिखा, “गौतम गंभीर के कोच रहते हुए भारतीय क्रिकेट टीम मैच के साथ-साथ अपनी दिशा भी खोती हुई नज़र आ रही है. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मिली हार एक बार फिर याद दिलाती है कि सिर्फ़ प्रतिष्ठा के दम पर किसी टीम को कोच नहीं किया जा सकता.”
उन्होंने टीम में हर्षित राणा की मौजूदगी पर भी सवाल उठाया.
सिंघवी ने लिखा, “एक सवाल लगातार बना हुआ है. आखिर हर्षित राणा टीम को ऐसा क्या दे रहे हैं कि उन्हें बार-बार मौक़ा दिया जा रहा है? जवाबदेही को वैकल्पिक नहीं बनाया जा सकता.”