Homeप्रमुख खबरेंअब ममता बनर्जी पर एफ़आईआर

अब ममता बनर्जी पर एफ़आईआर

कोलकाता 27 मई 2026/पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ भड़काऊ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणियों के लिए एफ़आईआर दर्ज की गई है.

भाजपा नेता और एडवोकेट रिंकी चटर्जी सिंह ने सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.

शिकायतकर्ता ने सिलीगुड़ी में पत्रकारों से कहा, “पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था. लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद इसे दर्ज किया.”

पुलिस के मुताबिक़, शिकायतकर्ता ने कहा है कि ममता ने साल 2025 में एक धार्मिक आयोजन और विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के धर्मतल्ला इलाक़े में आयोजित रैली में दो ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिनसे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा है कि ममता ने एक कार्यक्रम में कहा था कि एक ख़ास समुदाय चाहे तो पाँच मिनट में दूसरे समुदाय को ख़त्म कर सकता है.

पुलिस के मुताबिक़, ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (1), 352 और 353 (2) के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है.

धारा 351 (1) आपराधिक धमकी के अपराध और धारा 352 शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने के अपराध से जुड़ी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments