Homeमनोरंजनअमायरा दस्तूर की बिकिनी Photos देख भड़के यूजर्स, बोले- इनको अफगानिस्तान भेजो

अमायरा दस्तूर की बिकिनी Photos देख भड़के यूजर्स, बोले- इनको अफगानिस्तान भेजो

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कई बोल्ड फोटोशूट आए दिन वायरल होते दिखाई दे जाते हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेहद बोल्ड बिकिनी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड होती दिखाई दे रही हैं। अमायरा इन तस्वीरों में सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। इन फोटोज की वजह से अमायरा ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। कई लोग उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं।

बिकिनी में आईं नजर

अमायरा दस्तूर की ये बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर हलचल मचा रही हैं। उनकी ये फोटोज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में अमायरा ग्रे प्रिटेड बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बिकिनी के साथ एक हैवी नेकपीस भी पहन रखा है। वहीं इस फोटो में वो पानी में खड़ी सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में उनकी मुस्कुराहट चार चांद लगा रही है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इन फोटो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो जहां एक तरफ कई लोगों को अमायरा का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग भड़कते भी दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इस बिकिनी में अमायरा काफी असहज दिखाई दे रही हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘तुम्हारे कपड़े जल गए हैं, इनको अफगानिस्तान भेजो’। एक अन्य ने उन्हें शर्म करने की सलाह भी दे डाली है।

पहले भी वायरल हुईं फोटोज

अमायरा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। वो अपने सोशल एकाउंट पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं। वहीं, इससे पहले भी वो अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments