Homeमध्यप्रदेशआईएएस तपस्या परिहार ने अपनी शादी में कन्यादान पर पापा से कहा...

आईएएस तपस्या परिहार ने अपनी शादी में कन्यादान पर पापा से कहा मैं दान की चीज नहीं हूं, आपकी बेटी हूं

नरसिंहपुर /   एमपी के नरसिंहपुर जिले स्थित जोवा गांव की रहने वाली आईएएस तपस्या परिहार ने यूपीएसपी की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने आईएफएस अधिकारी गर्वित गंगवार से शादी रचाई है। तपस्या परिहार ने अपनी शादी में कन्यादान कराने से इनकार कर दिया है। अपने पिता से तपस्या ने कहा है कि मैं दान की चीज नहीं हूं, आपकी बेटी हूं। शादी के बाद करेली के जोवा गांव में तपस्या परिहार के परिवार ने रिसेप्शन किया है। वहीं, शादी समारोह का आयोजन जोवा गांव में किया गया था।

दरअसल, तपस्या परिहार एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनके पति गर्वित गंगवार तमिलनाडु कैडर के आईएफएस अधिकारी हैं। मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। अलग-अलग जगहों पर तैनाती की वजह से शादी में मुश्किलें आ रही थी। इसके बाद पति गर्वित गंगवार ने कैडर ट्रांसफर करवाने का फैसला लिया था। मैरिज के आधार पर ही कैडर ट्रांसफर हुआ है। इसके लिए तपस्या परिहार ने जुलाई महीने में गर्वित गंगवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पति का नवंबर में कैडर ट्रांसफर हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments