Homeदेशआज पूर्व जस्टिस घोष के रूप में हो सकती है देश के...

आज पूर्व जस्टिस घोष के रूप में हो सकती है देश के पहले लोकपाल की घोषणा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल हो सकते हैं. आज उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. अधिकारियों ने कोई विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा कि समझा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली लोकपाल चयन समिति द्वारा इस पद के लिए पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष के नाम पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है.

जस्टिस घोष (66) मई 2017 में रिटायर्ड हुए थे. वह 29 जून 2017 से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य हैं. यदि घोष की नियुक्ति की जाती है तो इससे राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो सकता है क्योंकि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को चयन समिति की बैठक का बहिष्कार किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments