गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है. वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी परेशानी बढ़ गई थी. इसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गिरती गई. उनके निधन पर देश गम में डूब गया है. राजनीति, सिनेमा, खेल और कला जगत से जुड़ी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है. गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर सियासत में सादगी की जीती-जागती मिसाल थे.
- केंद्र ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
केंद्र सरकार ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 18 मार्च, सोमवार के दिन को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की. सोमवार को सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है
- 26 साल की उम्र में बने थे संघचालक
पर्रिकर को 26 साल की उम्र में गोवा के संघचालक बनाया गया था. वो राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान नॉर्थ गोवा में प्रमुख संगठनकर्ता रहे. साल 2000 में बीजेपी की पहली सरकार में ही CM बनने का मिला मौका था.
- सोमवार को होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार
मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पणजी में बीजेपी हेडक्वार्टर में रखा जाएगा. उसके बाद 10:30 बजे कला अकादमी ले जाया जाएगा. सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आम जनता मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. शाम 5 बजे मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
-
.