Homeधर्म कर्मआज से घर बैठे बाबा अमरनाथ को अर्पित करें भोग प्रसादी

आज से घर बैठे बाबा अमरनाथ को अर्पित करें भोग प्रसादी

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की। श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण अमरनाथ तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ विश्व भर के लाखों भक्तों के लिए श्राइन बोर्ड ने वचुर्अल दर्शन, हवन और प्रसाद की सुविधा शुरू की है। भक्त अपनी पूजा, हवन और प्रसाद ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, और पवित्र गुफा के पुजारी इसे भक्त के नाम पर चढ़ाएंगे और प्रसाद बाद में भक्तों के दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा।

श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा, “ हम डाक विभाग के सहयोग से 48 घंटे के भीतर प्रसाद भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफार्मों पर भगवान शिव की पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है।” उल्लेखनीय है कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार दूसरे वर्ष कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments