HomeBreakingआज 3.30 बजे चुनाव आयोग कर सकता है पांच राज्यों में चुनाव...

आज 3.30 बजे चुनाव आयोग कर सकता है पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज हो जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर साढ़े 3 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। सूत्रों के मुताबिक,  यूपी में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। बता दें कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य अधिकारियों संग कई दौर की वार्ताएं की हैं और साथ ही सभी चुनावी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा भी लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुछ नए नियमों की भी घोषणा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments