Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस ने साक्षात प्रस्तुत किया समरसता का अनूठा दृश्य देशभर में हिंदू...

आरएसएस ने साक्षात प्रस्तुत किया समरसता का अनूठा दृश्य देशभर में हिंदू सम्मेलनो की धूम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में देशभर में हिंदू सम्मेलनों  के माध्यम से समरसता की अनूठी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।  उत्तरप्रदेश की एक बस्ती में ऐसे ही एक हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सर कार्यवाह होसबोले ने इसका उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा  कि कहा कि जब हम जाति-भेद और छुआछूत छोड़ कर स्वयं खड़े होंगे, तभी दुनिया को संभाल सकेंगे। इसलिए कि जो स्वयं खड़ा नहीं होगा, वह गिरे हुए को उठाने की क्षमता भी नहीं रखेगा।
उन्होंने चेताया कि जाति, मजहब, भाषा और राजनीति के नाम पर आपसी संघर्ष ही भारत की कमजोरी रही है, जिसका लाभ बाहरी शक्तियों ने उठाया।

जहां एकता है, वहीं शक्ति है। ऐसे में हिंदू समाज यदि संगठित रहा तो उसे कोई तोड़ नहीं सकता। इसी क्रम में उन्होंने हिंदू सम्मेलन के आयोजन का औचित्य बताया और इसे हिंदू जागरण का महापर्व बताया।

उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि समाज की सेवा करने वाला कोई भी व्यक्ति अछूत नहीं हो सकता। भगवान राम का केवट से प्रेम, शबरी के जूठे बेर, कृष्ण का सुदामा के घर भोजन, यह केवल कथाएं केवल सुनाने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए हैं। जबतक जाति और छुआछूत की भावना का समूल नाश नहीं होगा, तब तक हिंदू सम्मेलन केवल औपचारिकता रहेंगे।

उधर ग्वालियर के दीनदयाल नगर में भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया यह क्रम अभी लगातार जारी रहेगा ग्वालियर की सराफा,विनयनगर सहित अन्य बस्तियों  में भी हिंदू सम्मेलनों की तैयारियां जारी हैं
उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा विजयादशमी.2 अक्टूबर से शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन जारी हैं पूरे देश में पथ संचलन,घर घर सम्पर्क अभियान के विराट आयोजनों के बाद अब
 सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक के जीवन में एकता और सद्भाव, राष्ट्र के विकास में सभी का योगदान और पंच परिवर्तन में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी, का संदेश दिया जाएगा।

दीनदयाल नगर में सुंदरकांड के साथ आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन

 

ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित गोविंद पार्क में आज भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया इस अवसर पर लाल टिपारा गोशाला के संतश्री सहित आरएसएस के  सह प्रांतप्रचारक सुरेन्द्रसिंह जी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। सुंदरकांड के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।

विनयनगर में हिंदू सम्मेलन 28 को

विनयनगर विनेश्वर पार्क में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं यहाँ महादेव मंदिर पर यह आयोजन है सकल हिंदू समाज द्वारा किया जा रहा है यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे से होगा

सराफा बाजार का सम्मेलन 4 को

शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र सराफा बाजार के रहवासियों,व्यापारियों में भी हिंदू सम्मेलन को लेकर जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए गठित हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा 4 दिसंबर को माहेश्वरी धर्मशाला में यह आयोजन किया जाना तय किया गया। इसके लिए 24 दिसंबर को कार्यालय  का शुभारंभ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments