Homeदेशआख़िर क्यों कान में पुराना लैंडलाइन फोन को लगाकर संसद में नजर...

आख़िर क्यों कान में पुराना लैंडलाइन फोन को लगाकर संसद में नजर आए केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर पार्लियामेंट के बाहर हाथ में मोबाइल और कान पर लैंडलाइन फोन के जैसा रिसीवर लिए नजर आए। शायद वह ऐसा मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन से बचने के लिए कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के हाथ में बैंगनी रंग का लैंडलाइन जैसा रिसीवर लगा है। इससे वह बिलकुल वैसे ही बात कर रहे हैं जैसे कि लैंडलाइन फोन पर बात करते हैं। हालांकि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं इसका खुद उन्होंने खुलासा नहीं किया। दरअसल यह रिसीवर स्मार्टफोन से वैसे ही कनेक्ट हो जाता है जैसे कि ईयरफोन को मोबाइल से कनेक्ट करते हैं। यह उसी 3.5mm के ऑडियो जैक के माध्यम से कनेक्ट होता है जिसमें हम म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन लगाते हैं।

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2011 में एक रिपोर्ट में कहा था कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से कैंसर होने की संभावना रहती है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि मोबाइल फोन के रेडिएशन कई तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रेडिएशन सीधे डीएनए पर भी असर करता है। खासकर नवजात शिशु को इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। शोध बताते हैं कि इससे आंख का कैंसर, थायराइड, मेलेनोमा ल्यूकेमिया और स्तन कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments