Homeदेशनरेन्द्र सिंह विशेष विमान से पहुंचे शिमला ग्वालियर के कार्यक्रम स्थगित

नरेन्द्र सिंह विशेष विमान से पहुंचे शिमला ग्वालियर के कार्यक्रम स्थगित

संसदीय बोर्ड द्धारा हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता/मुख्यमंत्री चयन करने के ग्वालियर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर को प्राधिकृत किया गया है.
श्री तोमर ने आज दोपहर special flight से शिमला पहुंचकर शाम 4 से 8 बजे तक नवनिर्वाचित विधायकों तथा राज्य भाजपा के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया.श्री तोमर कल प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक भाजपा नेताओं व नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सयुंक्त बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम पर राय लेंगे तथा शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचकर अपनी रिपोर्ट देंगे.
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर की हिमाचल प्रदेश में व्यस्तता के चलते कल शुक्रवार को ग्वालियर में होनेवाली स्मार्ट सिटी व मेला प्राधिकरण की बैठकें स्थगित कर दी गयी हैं तथा उनके लिए तानसेन समारोह में आना संभव नहीं हो सकेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments