टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. पहले दो टेस्ट में हार झेलने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ के तीसरे टेस्ट में फतह हासिल कर वापसी करने के लिए बेताब होगी जिसके लिए वह टीम में कुछ बदलाव भी करना चाहेगी.
भारतीय टीम के लिए ट्रेंट ब्रिज में होने वाला यह टेस्ट उनके लिए सीरीज बचाने का अंतिम मौका होगा. टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में एजबेस्टन में 31 रन तथा लॉर्ड्स में पारी व 159 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था.