Homeविदेशइंडोनेश‍िया में भूकंप व सुनामी से भीषण तबाही 384 की मौत

इंडोनेश‍िया में भूकंप व सुनामी से भीषण तबाही 384 की मौत

जकार्ता : इंडोनेश‍िया में भूकंप व सुनामी से भीषण तबाही हुई है। यहां भूकंप व सुनामी के कारण 384 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्‍य घायल हो गए हैं। बड़ी संख्‍या में लोग बेघर हो गए हैं और कई अन्‍य लापता बताए जा रहे हैं। अकेले एक अस्‍पताल में 30 लोगों के शव मिले हैं। भूकंप व सुनामी इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और इसके आसपास के इलाके में आए हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने इतने लोगों के शव वहां रखे होने की बात कही। उन्‍होंने यह भी कहा कि यहां भर्ती कई लोगों को इलाज मुहैया कराने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments