Homeखेलइस वजह से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने...

इस वजह से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट से लिया ब्रेक

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जल्द ही अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने निजी कारणों के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया है, लेकिन अब वो बड़ी वजह सामने आ गई है कि आखिर बुमराह ने ऐसा क्यों किया?

जल्द शादी करने वाले हैं बुमराह

दरअसल, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जल्द ही शादी (Wedding) करने वाले हैं. एएनआई के अनुसार BCCI के एक अधिकारी ने कहा, ‘बुमराह जल्द ही शादी (Wedding) करने वाले हैं. बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए ही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से हटने का फैसला किया था.’ वैसे, बुमराह (Jasprit Bumrah) किससे शादी करने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है. सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर बुमराह की शादी होने वाली है. शादी (Wedding) कब और कहां होगी इसका पता भी नहीं चल पाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments