Homeदेशउत्तरप्रदेश के चुनावी पूर्वानुमान में फिर से योगी सरकार साइकिल व हाथी...

उत्तरप्रदेश के चुनावी पूर्वानुमान में फिर से योगी सरकार साइकिल व हाथी का बंटाढार

लखनऊ /उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सूबे में कमल खिलाकर इतिहास रचेंगे या सपा प्रमुख अखिलेश यादव की साइकल रेस जीतेगी? इस सवाल का सटीक जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के बाद मिलेगा, फिलहाल सी वोटर और एबीपी न्यूज के ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बन सकती है। बीजेपी का कमल 223 से 235 सीटों  पर खिल सकता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी 2017 के मुकाबले काफी बढ़त हासिल करती दिख रही है, लेकिन सत्ता से दूर रह सकती है। सपा 145 से 157 सीटें जीत सकती है। बीएसपी का हाथी अब भी 2017 की सुस्त चाल से ही चलता दिख रहा है। बीएसपी को 8 से 16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है तो कांग्रेस के हाथ में 0-3 सीटें ही आने की संभावना जताई गई है। अन्य के खाते में 4-8 सीटें जा सकती हैं।

किसे कितना वोट शेयर?
ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 42 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। सपा 33 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा कर सकती है। वहीं बीएसपी को 13 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है तो कांग्रेस को 7 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। अन्य 5 फीसदी वोट ले सकते हैं।

पश्चमी यूपी में अब भी बीजेपी सबसे आगे
किसान आंदोलन से बीजेपी के खिलाफ उपजी कथित नाराजगी के बावजूद पश्चमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक सीटें हासिल कर सकती है। ऐसा ओपिनियन पोल में कहा गया है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 136 सीटों वाली पश्चिमी यूपी में 71 से 75 सीटें मिल सकती हैं तो सपा 53-57 सीटें हासिल कर सकती है। बसपा को 4 से 6 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है तो कांग्रेस के खाते में 1-3 और अन्य के खातों में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

पूर्वांचल में बीजेपी को टक्कर दे रही सपा
ओपिनियन पोल के मुताबिक, पूर्वांचल की 130 सीटों पर भले ही बीजेपी अभी भी सबसे आगे दिख रही है, लेकिन सपा को काफी फायदा होता दिख रहा है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी पूर्वांचल की 66 से 70 सीटें जीत सकती है। सपा 48-52 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं, बसपा यहां 5-7 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस के खाते में 1-3 और अन्य के हिस्से में 3-5 सीटें जा सकती हैं।

अवध में बीजेपी को कितनी बढ़त?
ओपिनियन पोल के मुताबिक, अवध की कुल 118 सीटों में बीजेपी 71 से 75 पर कब्जा कर सकती है। समाजवादी पार्टी 40-44 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं बीएसपी, कांग्रेस और अन्य के खातों में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

बुंदेलखंड में किसको कितनी सीटें?
ओपिनियन पोल के मुताबिक, 19 सीटों वाले बुंदेलखंड में बीजेपी 13 से 17 सीटें जीत सकती है तो सपा को 2-6 सीटें जीत सकती है। बीएसपी को 0-1 सीट मिल सकती है तो कांग्रेस और अन्य को भी 0 से 1 सीट मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments