भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि वे अगले छहवर्ष तक हिमालय पर रहकर मौन व्रत धारण करेंगी। उमाभारती ने बुधवार को यहां ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 50वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की पांचवींपुण्यतिथि समारोह में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथकी स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन अवसरपर कहा कि वह कल हिमालय से आयी हैं और आज हीहिमालय जायेंगी । उन्होंने कहा कि वह वहां छह वर्ष तकमौन रहकर जीवन व्यतीत करना चाहेंगी।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में गंगानिर्मल हो जायेगी और यदि गंगा पर कोई संकट आया तोवह प्राण देने से भी नहीं चूकेंगी। साध्वी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सैंकडों किलोमीटर क्षेत्र में गंगा बह रही है। आशाहै कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा कोअविरल और निर्मल रखने में महत्व पूर्ण भूमिका निभायेंगे।