Homeप्रमुख खबरेंहमलावर हुई BJP तो दिग्गीराजा ने दी सफाई

हमलावर हुई BJP तो दिग्गीराजा ने दी सफाई

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंदिरों में रेप को लेकर दिए अपने बयान के कारण फिर से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने दुराचार के मामलों में भगवाधारियों के लिप्त होने पर सवाल उठाया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने सिंह को हिंदू और भगवा विरोधी करार दिया है। उधर, दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘हिंदू संत हमारी सनातन आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए उनसे उच्चतम आचरण की अपेक्षा है। अगर संत वेश में कोई भी गलत आचरण करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठनी ही चाहिए। सनातन धर्म, जिसका मैं स्वयं पालन करता हूं, उसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments