गुजरात में एक बड़ी चिकित्सीय लापरवाही उजागर होने के बाद अस्पताल पर भारी जुर्माना लगाया गया है। किडनी में स्टोन से पीड़ित एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने मरीज की किडनी निकाल ली। इस ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद मरीज की मौत हो गई। अब इस मामले में गुजरात उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अस्पताल को मृतक मरीज के परिजनों को मुआवजा देने का आदेश सुनाया है। माहिसागर जिले में स्थित इस अस्पताल के चिकित्सक ने मरीज की बाईं किडनी निकाल ली थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई गई थी। अब इस अस्पताल को मुआवजे के तौर पर मृतक मरीज के परिजनों को 11 लाख रुपए देने होंगे।
ऑपरेशन करके पथरी की जगह डॉक्टर ने निकाल ली किडनी कुछ दिन बाद हुई मौत
RELATED ARTICLES