Homeदेशकटनी के पास देर रात ट्रेन हादसा,200 से अधिक घायल

कटनी के पास देर रात ट्रेन हादसा,200 से अधिक घायल

भोपाल/कटनी | कटनी से चोपन जाने वाली 51675 डाउन पैसेंजर ट्रेन की चार बोगी शनिवार रात करीब 10 बजे पटरी से उतर गईं। इनमें से दो बोगी पलट गईं। हादसे में करीब 200 यात्री घायल हुए हंै। जिन्हें कटनी अस्पताल लाया जा रहा है। हादसा कटनी से 35 किमी दूर सलहना और पिपरियाकलां के बीच हुआ। बोगियों के बेपटरी होते ही तेज आवाज हुई और यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिसके चलते चीख-पुकार मच गई। घटना से कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग ठप हो गया। करीब 18 ट्रेनों का अावागमन प्रभावित हुआ है। डीआरएम जबलपुर एमके सिंह के अनुसार ट्रेन रात 9:15 बजे कटनी से चली थी। इसमें कुल आठ बोगियां थीं। रात करीब 10 बजे ट्रेन के पीछे की चार बोगी और गार्ड का केबिन बेपटरी हो गया। कटनी से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रात 11:15 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

एक-दूसरे पर गिरे लोग, चीख-पुकार मची

कटनी से 35 किमी दूर हादसा

कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग ठप

देर रात तक घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments