ग्वालियर /स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर आज मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में कड़कड़ाती ठंड के बावजूद तमाम सामाजिक राजनैतिक धार्मिक संगठनों से जुड़े हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों बच्चों ने नशामुक्त ग्वालियर के लिए आयोजित की गई मैराथन में भागीदारी करके नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की।

मैराथन की शुरुआत हजीरा स्थित जेसी मिल कन्या महाविद्यालय स्पोर्ट्स कंपलेक्स मैदान से हुई। यहां सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे उनमें शहर को नशामुक्त करने को लेकर जबरदस्त उत्साह था। वे नशामुक्ति नारों वाली तख्तीयां हाथों में लिए हुए थे। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के अंतर्गत इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था।
इस आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा सभापति मनोज तोमर और कई राजनीतिक प्रशासनिक लोग मौजूद रहे इस मैराथन दौड़ में बच्चों से लेकर बड़े बूडे महिलाएं और दिव्यांग लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह दौड़ जेसी मिल स्पोर्ट कंपलेक्स से प्रारंभ होकर हजीरा किला गेट सेवा नगर फूलबाग होते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर समाप्त हुई