Homeप्रमुख खबरेंकदम बने जीडीसीए अध्यक्ष विजय शर्मा बेटू को सचिव, बाकलीवाल को...

कदम बने जीडीसीए अध्यक्ष विजय शर्मा बेटू को सचिव, बाकलीवाल को उपाध्यक्ष, विकास गंगवाल को कोषाध्यक्ष तथा संजय सांखला (शिवपुरी) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

प्रवीण दुबे

ग्वालियर 9 अप्रैल 2026/ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है  अध्यक्ष पद पर संग्राम कदम के नाम पर सहमति बनी  है। कदम पहले जीवाजी क्लब के अध्यक्ष, एमपीसीए के एग्जीक्यूटिव मेंबर और 2009-19 की जीडीसीए कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पास कोई प्रमुख पद नहीं था वे सिंधिया के निकट हैं , ऐसे में अध्यक्ष बनने के साथ उनको बड़ा काम मिल गया है

अन्य पदों पर इनकी हुई नियुक्तियां
नई कार्यकारिणी में स विजय प्रकाश शर्मा (बेतू) को सचिव, निर्भय बाकलीवाल को उपाध्यक्ष, विकास गंगवाल को कोषाध्यक्ष तथा संजय सांखला (शिवपुरी) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जीडीसीए की नवगठित टीम का मुख्य लक्ष्य जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देना और खेल प्रतिभाओं को हर स्तर पर विकसित करना है। उम्मीद की जा रही है कि नई टीम के नेतृत्व में ग्वालियर संभाग में क्रिकेट गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
संग्राम कदम लंबे समय से क्रिकेट प्रशासन से जुड़े रहे हैं।
वे पहले भी जीडीसीए में उपाध्यक्ष रह चुके हैं
एमपीसीए (Madhya Pradesh Cricket Association) की कार्यकारिणी में भी भूमिका निभा चुके हैं
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments