असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव ख़त्म हो गए हैं.
मतदाताओं ने असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुदुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोटिंग की.
चुनाव आयोग के मुताबिक असम में 85.38 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, पुदुचेरी में 89.83 फ़ीसदी वोटिंग हुई. इन दोनों राज्यों में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान हुआ है.
इससे पहले 2016 असम विधानसभा चुनाव में 84.67 फ़ीसदी और 2011 पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में 86.19 फ़ीसदी मतदान हुआ था. लेकिन इस बार इन दोनों राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है.
वहीं, केरल में 78.03 फ़ीसदी वोटिंग हुई है.