Homeप्रमुख खबरेंप्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल नवीन भाजपा कार्यालय स्थल पहुंचे

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल नवीन भाजपा कार्यालय स्थल पहुंचे

ग्वालियर 9 अप्रैल 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल का गत रात्रि ग्वालियर पहुंचकर विश्राम किया। उन्होंने प्रातःकाल भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं उन्होंने भाजपा के नवीन जिला कार्यालय की भूमि पर पहुंचे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने ग्वालियर के नवीन भाजपा कार्यालय की भूमि पर प्रथम बार आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल  का अंग वस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया वहीं उन्होंने कार्यालय की जमीन का अवलोकन भी करवाया तथा कार्यालय से संबंधित जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल  को दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने जिलाध्यक्ष श्री राजोरिया को इसके लिए बहुत शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री प्रेमसिंह राजपूत, जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति, सभापति मनोज तोमर, विनोद शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, संतोष राजोरिया, बिरजू शिवहरे, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments