Homeदेशकश्मीर मामले पर शिवराज सिंह ने नेहरू को ठहराया अपराधी

कश्मीर मामले पर शिवराज सिंह ने नेहरू को ठहराया अपराधी

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर बड़ा बयान दिया है. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने जवाहरलाल नेहरू को अपराधी बता दिया.

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, ‘’जवाहरलाल नेहरू एक अपराधी है. जब भारतीय सेना कश्मीर में पाकिस्तान आदिवासियों का पीछा कर रही थी तो जवाहरलाल नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी.’’ उन्होंने कहा, ‘’कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा था. अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता तो पूरा कश्मीर हमारा होता.’’

अनुच्छेद 370 नेहरू का दूसरा अपराध– शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘’जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था. एक देस में दो-दो निशान, दो विधान, दो प्रधान. यह देश के लिए अन्याय नहीं बल्कि इसके खिलाफ एक अपराध था.’’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments