Homeदेशकश्मीर में एक बार फिर पुलवामा जैसा आत्मघाती अटैक

कश्मीर में एक बार फिर पुलवामा जैसा आत्मघाती अटैक

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पुलवामा जैसा अटैक हुआ है। सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था, एक सेंट्रा कार तेजी से आई और काफिले की एक बस से भिड़ गई। पुलवामा में ऐसी ही आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे परंतु इस घटना में ऐसा नहीं हो पाया, कार ब्लास्ट तो हुई लेकिन खुद ही फट गई। बस को कोई नुक्सान नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं। यह हमला जम्मू-कश्मीर हाईवे पर बनिहाल में हुआ। बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। शनिवार को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बनिहाल में ब्लास्ट हुआ है। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा कि इंटेलिजेंस ने एक सप्ताह पहले ही हाइवे पर ब्लास्ट होने का एलर्ट जारी किया था।

तस्वीरों में कार के कई हिस्से ब्लास्ट से उड़ गए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से कुछ दूरी पर सीआरपीएफ का काफिला था। इसमें सीआरपीएफ की बस को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर के लापता होने की वजह से ब्लास्ट को लेकर संदेह हो रहा है। फिलहाल ब्लास्ट के साजिश होने को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं।
हादसे के पास सीआरपीएफ काफिले में 6-7 बस थी और करीब 40 जवान थे फिलहाल, काफिला आगे रवाना हो गया है। ब्लास्ट में सैंट्रो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments