Homeदेशकश्मीर में सेना ने लिया सलीम की मौत का बदला 3 आतंकी...

कश्मीर में सेना ने लिया सलीम की मौत का बदला 3 आतंकी किए ढेर

श्रीनगर: कुलगाम में सुरक्षा बलों को अहम कामयाबी मिली है।आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। इसके साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी भी हुई है। खुडवानी के वानी मोहल्ला में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगा कर हमला किया था। सुरक्षाबलों का कहना है कि मारे गए आतंकियों में वो दहशतगर्द भी शामिल है जो कॉन्सटेबल सलीम की हत्या में शामिल था।

सुरक्षाबलों के मुताबिक 2-4 आतंकियों के एक घर में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रुक रुक कर फायरिंग जारी है। ऐहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली कराया गया है। शनिवार को कॉन्सटेबल सलीम की आतंकियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments