Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में झमाझम बरसात से बाढ़ जैसे हालात सड़कों और घरों मै...

ग्वालियर में झमाझम बरसात से बाढ़ जैसे हालात सड़कों और घरों मै भरा पानी तमाम गाड़ियां बहीं

 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मूसलाधार बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ के हालात कैमरे की नजर में

 

ग्वालियर।  शहर में देर रात हुई जोरदार बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी,, पानी का बहाव इतना तेज था कि जिन्सी रोड नाले में तब्दील हो गया और वहां खडे वाहन जलमग्न हो गये। इसके अलावा कई कालोनी और बस्तियों के घरों में पानी घुस गया। बीती रात हुई महज कुछ घंटे की बरसात ने ही शहर का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया।  बाहरी इलाकों बल्कि शहर के बीचों बीच स्थित जिन्सी नाला बरसों बाद फिर नाले में तब्दील हो गया।  यहाँ सड़को पर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा था जिसके चलते सड़क किनारे पार्क खडी कई गाडिंया न केवल जलमग्न हो गयीं बल्कि बह भी गयी। हुजरात ,लक्कडखाना पुल ,तारागंज,और  अन्य इलाकों में सड़कें नहर में तब्दील हो गयीं है, वही थाटीपुर इलाके की कई कॉलोनियो में घरों में पानी भर गया । लोगों का कहना है की वे लोग पहले ही आशंका  प्रकट करते हुए आयुक्त नगरनिगम से मिले थे लेकिन उन्होंने न तो पानी निकासी की व्यवस्था की और न ही नाले साफ़ करवाए जिसके चलते इस हालत से हमें गुजरना पड रहा है। एक तो हमारे घरों में पानी घुस गया साथ ही हमारा सामान भी खराब हो गया।
 बारिश से पदमा स्कूल की दीवार भी ढह गई।
शहर के कई निचले इलाकों में भारी बारिश से घरों में रखा खाने पीने का सामान और राशन पानी में डूब गया। घरों में पानी भरने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। इसको लेकर गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में जाम लगा दिया। काग्रेस नेत्री रश्मि पवार सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और उनका कहना है कि जब तक पानी की निकासी नहीं होगी तब तक धरने पर रहेंगे।
ग्वालियर चंबल संभाग के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया भिण्ड और मुरैना में भी बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। कई जिलों में शनिवार और रविवार को झमाझम बारिश देखने को मिली। जिससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments