Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस का आरोप छह वर्ष तक बिजली बिल जमा नहीं किया शिवराज...

कांग्रेस का आरोप छह वर्ष तक बिजली बिल जमा नहीं किया शिवराज ने

विदिशा।

कांग्रेस ने अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर अजीबोगरीब आरोप लगाया है इसमें कितनी सत्यता है यह तो शिवराज सिंह के बोलने पर ही सामने आएगा लेकिन इस आरोप की जनसामान्य मैं खासी चर्चा है। भार्गव का कहना है की  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  छह सालों से अपने घर का बिजली का बिल नही भरा है।शिवराज पर 1 लाख 21 हजार का बिल बकाया है, जबकी बिजली कंपनी ने कई बार नोटिस भी जारी किया था।

इस बात का खुलासा सोमवार को  कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने मीडिया के सामने किया और सबको इसकी एक एक कॉपी भी सौंपी। जब इस बात की भनक शिवराज को लगी तो उन्होंने आनन-फानन में राशि जमा करवा दी।

दरअसल, सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक शशांक भार्गव ने बिजली बिल और नोटिस की कॉपी जारी करते हुए आरोप लगाया था कि शेरपुरा स्थित मकान में चौहान करीब 25 वर्षों से रह रहे हैं। इस मकान में मीटर लीलाबाई के नाम से लगा हुआ है। वहीं सब मीटर चौहान ने ले रखा है, लेकिन वर्ष 2013 से उनके द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किया गया। बिल राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन वर्ष 2013 से वर्ष 2018 तक चौहान ही प्रदेश के सीएम थे। जिसके चलते कंपनी के अधिकारियों ने न कनेक्शन काटा और न ही राशि जमा कराई।

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 13 सितंबर को बिजली कंपनी ने लीलाबाई के नाम नोटिस जारी कर 7 दिनों में बिजली बिल की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए थे। राशि जमा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी।लेकिन कुछ नही हुआ। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाना चाहिए।

इधर, सोमवार की दोपहर को यह मामला मीडिया में आते ही 1 लाख 21 हजार रुपए की राशि बिजली कंपनी में जमा करा दी गई। जब इस बार में विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक अवधेश त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर के समय बिजली बिल की राशि जमा करने को लेकर भोपाल से किसी व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद यह राशि मशीन के जरिए जमा कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments