Homeदेश76 वर्षीय अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

76 वर्षीय अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा. ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है.

प्रशंसकों के बीच ‘सदी के महानायक’ के तौर पर मशहूर अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 50 साल पूरे कर चुके हैं. उन्हें ये पुरस्कार दिए जाने की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है.जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा है, “लीजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरित किया, को एकमत से दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ख़ुश है. उन्हें मेरी हार्दिक बधाई.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments