Homeदेशपाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का भारत को फ़्री हेंड बोले...

पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का भारत को फ़्री हेंड बोले ट्रम्प इससे निपटेंगे मोदी

 

हाइलाइट्स:

  • पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी इससे निपटेंगे
  • साफ संकेत था कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन के लिए अमेरिका की ओर से फ्री हैंड है
  • पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह भारत में रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली की तरह लोकप्रिय हैं

न्यूयॉर्क /पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी इससे निपटेंगे। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान द्वारा आईएसआई की ओर से आतंकियों की ट्रेनिंग कराए जाने को स्वीकार करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी इसे देखेंगे।’ डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम दोनों देश आतंकवाद से मिलकर निपटेंगे। ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद की समस्या को मिलकर सुलझाएंगे। आतंकवाद पर मोदी से खुले मन से बात हुई है। इसका साफ संकेत था कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन के लिए अमेरिका की ओर से फ्री हैंड है। 

पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह भारत में रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली की तरह लोकप्रिय हैं। एलविस प्रेस्ली अमेरिकी सिंगर और ऐक्टर थे। यही नहीं ह्यूस्टन में आतंकवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सख्त और स्पष्ट संदेश दिया था। 

ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर कहा कि मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। मैं भारत और आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली की तरह हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप ट्रंप सिर्फ मेरे नहीं बल्कि भारत के भी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिलकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि जल्दी ही भारत के साथ हम ट्रेड डील करेंगे। 


गौरतलब है कि ‘हाउडी मोदी’ इवेंट के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए उसे आतंक का समर्थक और उसे पालने-पोसने वाला बताया। पीएम ने पाक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी पहचान सिर्फ आप नहीं पूरी दुनिया अच्छी तरह करती है। उन्होंने कहा, भारत अपने यहां जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश संभल नहीं रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments