Homeदेशकांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा जांच से घबरा गई ममता बंगाल...

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा जांच से घबरा गई ममता बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए

नईदिल्ली: पश्चिम बंगाल के कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मांग कि है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. अधीर ने कहा कि जांच के डर से ममता बनर्जी डर गई हैं. रजंन ने आगे बताया कि चिटफंड घोटाले में टीएमसी के कई सारे नेता जुड़े हैं. जिससे घबराकर ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं.

 

कांग्रेस का आरोप है कि जब पंचायत चुनाव में लोग मारे जा रहे थे तब ममता बनर्जी कहां थी. गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के जुझारू और जमीनी नेता के तौर पर जाने जाते हैं. 1999 से लगातार 4 बार से वो बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था. रंजन चौधरी UPA 2 में केन्द्र सरकार में रेल राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments