HomeBreakingममता का धरना जारी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक राजनीतिक तूफान

ममता का धरना जारी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक राजनीतिक तूफान

केंद्र और ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने के बाद जहां ममता बनर्जी का धरना लगातार जारी है वहीं सीबीआई सूत्रों ने  कहा कि जांच एजेंसी सोमवार को इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी। उधर इस सम्पूर्ण घटनाक्रम को लेकर राजनीति गर्माई हुई है धरना स्थल पर बड़ा मंच सज चुका है और यहाँ ममता के समर्थन में डेज़ह के कई बड़े विपक्षी नेताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। उधर भाजपा का भी बड़े नेताओं का प्रतिनिधि मंडल यह पहुंचने वाला है। भाजपा कोलकाता में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। दिल्ली में आज इस मुद्दे पर संसद के भीतर हंगामें के भी पूरे आसार हैं।  सीबीआई ने दावा किया कि पोंजी घोटालों में उसकी जांच में पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य की पुलिस रोड़े अटका रही है।
इस बीच, सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम नागेश्वर राव से संपर्क किए जाने की कोशिश असफल रही लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जांच एजेंसी सोमवार को शीर्ष न्यायालय का रूख कर अपना पक्ष रखेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments