Homeदेशकांग्रेस विधायक बोले प्रियंका यहां पांच साल में आतीं हैं और...

कांग्रेस विधायक बोले प्रियंका यहां पांच साल में आतीं हैं और हमें लड़वाकर चली जाती हैं

इधर लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी रण अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के अंदर ही आपसी घमासान शुरू हो गया है. अभी हाल में भदोही की कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए अपने पद तथा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रियंका का व्यवहार अनुचित नहीं है.

इस झटके से कांग्रेस अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक कांग्रेस विधायक ने प्रियंका वाड्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महासचिव पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा पर कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह यहां आती हैं और लोगों को लड़वाकर दिल्ली चली जाती हैं. इसके बाद पांच साल यहां के लोग आपस में लड़ते रहते हैं. राकेश सिंह ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी बहुत दिन से अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं. बता दें कि राकेश सिंह रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं.

राकेश सिंह ने अपने दोनों भाई दिनेश सिंह और अवधेश सिंह का बचाव करते हुए कहा, “मेरे भाई पर प्रियंका गाँधी वाड्रा गलत आरोप लगा रही हैं. प्रियंका गाँधी को लगता है कि यहाँ पर दबाव बनाकर काम करेंगी.” दरअसल, लोकसभा चुनाव में दिनेश सिंह बीजेपी की तरफ से रायबरेली में सोनिया गाँधी को चुनौती दे रहे हैं. दिनेश सिंह कभी सोनिया गांधी के खास हुआ करते थे लेकिन अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं तथा सोनिया गांधी के ही खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

बता दें कि मंगलवार को हुई हिंसा में घायल जिला पंचायत सदस्यों और कॉन्ग्रेस MLA अदिति सिंह से मिलने प्रियंका वाड्रा रायबरेली पहुँची थी. लेकिन इस दौरान उनकी ही पार्टी के हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राकेश सिंह ने कहा कि प्रियंका गाँधी बहुत दिनों से अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं. वह इसी तरह चुनाव में एक घंटे के लिए आएँगी और फिर जिले के लोगों को लड़वा के पाँच साल के लिए चली जाएँगी.

राकेश सिंह ने कहा कि मैं विधिक रूप से कॉन्ग्रेस का विधायक हूँ, लेकिन अगर वे (प्रियंका) मेरे भाइयों पर बाहर से गुंडा बुलवाकर हमला कराना चाहे या फिर कार्रवाई कराएँ तो ये भी गलत है. MLA राकेश सिंह ने कहा कि पार्टी और पद अस्थाई होता है, लेकिन भाई स्थाई होता है. ऐसे में अगर भाई के साथ गलत कार्रवाई होगी, तो वो भाई के साथ ही खड़े रहेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments