Homeप्रमुख खबरेंकाशीनाथ चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान हरीश दुबे को

काशीनाथ चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान हरीश दुबे को

ग्वालियर /मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार संपादक ,अनेक समाचार एजेंसी एवं दैनिक अखबारों में कार्यरत रहे, वरिष्ठ पत्रकार श्री काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान इस वर्ष जुलाई 2025 में ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार श्री हरीश दुबे को प्रदान किया जाएगा।
इस आशय की सूचना मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई के अध्यक्ष माता प्रसाद शुक्ल एवं इकाई के संयोजक पत्रकार मनोज भटेले ने दी है।
इकाई की कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मत से श्री हरीश दुबे को काशीनाथ चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान देने का निर्णय किया गया।

इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता माता प्रसाद शुक्ल ने की। बैठक में संस्था केउपाध्यक्ष डॉक्टर लाहा ,बच्चन बिहारी,राज नारायण दीक्षित,कमलेश कमल भिंड,माता प्रसाद शुक्ल एवं मनोज भटेले आदि उपस्थित रहे।
लगभग चार दशक से पत्रकारिता कर रहे प्रिय हरीश दुबे वर्तमान में दैनिक नवभारत ग्वालियर में कार्यरत हैं। काशीनाथ चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान में₹5000 की नगद धनराशि ,सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह ,शाल एवं श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments