Homeप्रमुख खबरेंअपर ककेटो हुआ लबालब तीन दरवाजे खोलने की तैयारी,पार्वती और हरसी में...

अपर ककेटो हुआ लबालब तीन दरवाजे खोलने की तैयारी,पार्वती और हरसी में उफान के हालात ग्रामीणों को किया गया सावधान

ग्वालियर चम्बल अंचल में लगातार जारी बरसात के कारण यहां के बांध ओवर फ्लो होना शुरू हो गए हैं आज पार्वती नदी के मुहाने पर बना अपर ककेटो बांध लबा लब होने के कारण जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है इसके बाद बांध के तीन दरवाजे खोले जाने की तैयारी है। इस कारण से पार्वती नदी, हरसी बांध में पानी का बहाव तेज हो सकता इस वजह से ग्रामीण जनों को सावधान किया गया है।

अपर ककेटो बांध के वर्तमान जलस्तर,जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूंचना,मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं बांध के जलआवक को दृष्टिगत रखते हुए

वर्तमान में अपर ककेटो बांध का जलस्तर देखते हुये 5-7-25 को कभी भी बांध का 3 जलद्वार खोल कर लगभग 115 क्यूमेक जल छोङा जा सकता है यदि बाँध के जल संग्रहण क्षेत्र मे वारिश के कारण जल आवक दर मे वृद्धि होने की दशा मे अतिरिक्त जल द्वार खोल कर पानी की निकासी की बढ़ाई जा सकती है.
उक्तजल ककेटो बांध के वेस्ट वियर से ओवर फ्लो होने की दशा में पार्वती नदी के द्वारा हरसी बाँध पहुंचेगा जिससे ककेटो गांव, दीवान फार्म,प्रीतम फार्म ,ठेर टीकला, सुल्तानगढ़,निरवानी र्गांव एवं सभी आमजन को सूचना दी जाती है कि नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहे एवं अन्य नागरिकों को भी सूंचित करें।
कार्यपालन यंत्री
हरसी जल संसाधन संभाग डबरा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments