Homeविदेशकुलभूषण की मां और पत्नी के अपमान के बाद पाकिस्तानी मीडिया...

कुलभूषण की मां और पत्नी के अपमान के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने भी उन्हें परेशान किया

कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के पाकिस्तान में अपमान के बाद स्थानीय मीडिया ने उन्हें परेशान किया है। यहां एक एयरपोर्ट पर पड़ोसी मुल्क के पत्रकारों और कैमरामैन ने उन्हें घेरा और फिर उनका पीछा किया। जाधव की मां और पत्नी वहां से इस दौरान बच कर निकलना चाह रही थीं। लेकिन फिर भी पाकिस्तानी मीडिया ने उनका पीछा किया और सवाल पूछना चाहा। घटना से जुड़ा ताजा वीडियो बुधवार को सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव कथित तौर पर जासूसी के मामले में बंद है। सोमवार को मां और पत्नी उनसे मिलने पहुंचीं, जहां उन्हें मुलाकात के लिए 30 मिनट की मोहलत दी गई। पाकिस्तान ने इसी दौरान उनकी बिंदी, चूड़ियां और मंगलसूत्र उतरवा लिए थे। दोनों के कपड़े भी बदलवाए गए थे। यही नहीं, जाधव की पत्नी का जमा कराया गया जूता भी वापस नहीं किया गया। पाकिस्तान के इस रवैये पर भारत ने उसकी कड़ी निंदा की है और अपमान के लिए पड़ोसी मुल्क से माफी मांगने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments