राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज इंडियन इकोनॉमिक असोसिएशन (आईईए) के सम्मेलन के दौरान अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। दरअसल राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान ही प्रतिनिधियों को खाना बांटा जा रहा था जिससे नाराज होकर उन्होंने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने आयोजकों को सख्त लहजे में कहा कि संबोधन पूरा होने तक पैकेट बांटना बंद करें ।
कोविंद ने कहा कि आर्थिक जगत में जो कुछ हो रहा है वही तस्वीर मैं इस सम्मेलन में भी देख रहा हूं । मुझे लगता है कि खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। निश्चित तौर पर यह जरूरी है लेकिन इसने तो व्यवस्था को ही गड़बड़ कर दिया ह । खाने के पैकेटों का वितरण रोकने के लिए पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों की ओर से दिए गए दखल के बीच उन्होंने कहा कि लिहाजा मैं आयोजकों से अनुरोध करता हूं, क्या वे कुछ देर के लिए खाने के पैकेटों का वितरण रोकेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपना संबोधन पूरा किया।