ग्वालियर । केंद्रीय कृषि मंत्री,मुरैना सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई का आज दिल्ली में असामयिक निधन हो गया । वे लगभग 55 वर्ष के थे ।
श्री तोमर के अनुज अजय प्रताप सिंह तोमर को सभी लोग मुन्नू भाई साहब के नाम से पुकारते थे । वे कुछ समय से गले और फेंफड़े के कैंसर से पीडित थे । हालात में सुधार न होने पर श्री तोमर उन्हें इलाज हेतु अपने दिल्ली स्थित बंगले पर ही ले गए थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था । बीच मे उनकी हालत के सुधार भी हुआ था लेकिन कुछ दिनों से उनकी हालत फिर बिगड़ने लगी और आज सुबह उनका असामयिक देहांत हो गया ।
सूत्रों के अनुसार स्व अजय की पार्थिव देह आज शाम तक ग्वालियर पहुंचेगी और शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा । कोरोना संक्रमण के चलते इसमें कम लोग ही शामिल होंगे । केंद्रीय मन्त्री श्री तोमर अपने अनुज की पार्थिव देह साथ लेकर ही आ रहे हैं।
” शब्दशक्तिन्यूज़ “ उनके असामयिक दुःखद निधन पर शोक और विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता है ।उधर अनेक सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्री तोमर को भातृ शौक पर अपनी शोकसंवेदना व्यक्त की है।