Homeग्वालियर अंचलकेंद्रीय मंत्री सिंधिया ने संत कृपाल सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने संत कृपाल सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली

ग्वालियर। केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। विमानतल पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री को बताया कि मप्र राजपूत हितकारिणी सभा के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह वीआईपी लाउंज में बैठे हुए तो वह वीआईपी लाउंज में जाकर संत कृपाल सिंह से स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं वहां पर मौजूद भाजपा नेता आशीष प्रताप सिंह राठौड़ को निर्देशित किया कि वे उन्हें अपोलो अस्पताल की चिकित्सकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, एवं संत जी के स्वास्थ्य की जानकारी देते रहें। इस दौरान उन्होंने संत कृपाल सिंह से आत्मीय भाव से कहा कि आप जल्द ही स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में पुन: वापसी करें ।

इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments