HomeBreakingरंग लाई शब्दशक्ति न्यूज की खबर शेजवलकर का आग्रह माना रेलमंत्री ने,अब...

रंग लाई शब्दशक्ति न्यूज की खबर शेजवलकर का आग्रह माना रेलमंत्री ने,अब ग्वालियर में भी रुकेग वंदे भारत ट्रेन

एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेल मंत्री के प्रति शेजवलकर ने आभार व्यक्त  किया

“जल्द ही भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर में नहीं होगा स्टॉपेज,” उपरोक्त शीर्षक से 26 मार्च को शब्द शक्ति न्यूज़ ने सबसे पहले खबर प्रकाशित करके इस ओर ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद ग्वालियर के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक नारायण शेजवलकर हरकत में आए और वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज ग्वालियर में किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने आज देश के रेल मंत्री अश्वनी चौबे से मुलाकात  कर आग्रह पत्र सौंपा सूत्रों का कहना है कि अश्वनी चौबे ने श्री शेजवलकर के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज ग्वालियर में किए जाने के उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया इस प्रकार देश की सबसे तेज दौड़ने वाली रेलगाड़ी का आनंद ग्वालियर वासी भी ले पाएंगे यह गाड़ी 1 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

ग्वालियर व आसपास के अंचल के लोगों के लिए खुश खबरी है। दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब ग्वालियर में भी रुकेगी। पहले वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज ग्वालियर में नहीं किया जा रहा था।   वंदे भारत का स्टाप अब ग्वालियर में किया गया है। एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अभी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल चल रहा था। वंदे भारत ट्रेन एक अप्रैल से रोजाना दिल्ली से ग्वालियर के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन शाम 7 बजकर 48 मिनट पर आएगी। इसके बाद दो मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 7.50 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। ग्वालियर के बाद इसका स्टापेज आगरा भी होगा। रात करीब 9.30 बजे वंदे भारत ट्रैन नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेल मंत्री के प्रति शेजवलकर ने आभार व्यक्त एमएल किया

ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से भेंट कर भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया। रेल मंत्री  अश्विनी वैष्‍णव  ने वंदे भारत एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव करने का आश्‍वासन दिया है। इसके लिये शेजवलकर ने रेल मंत्री  का हार्दिक आभार व्‍यक्‍त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments