Homeदेशखुशखबरी : पेट्रोल डीजल के लगातार गिरते दामों से देशवासियों को राहत

खुशखबरी : पेट्रोल डीजल के लगातार गिरते दामों से देशवासियों को राहत

पेट्रोल और डीजल के लगातार गिरते दामों की वजह से आम उपभोक्ताओं के चेहरे पर प्रसन्नता देखी जा रही है पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय में तेल की कीमतें लगातार गिर रही है।

11 रुपए से ज्यादा कम हुए पेट्रोल के दाम 
देश में 4 अक्टूबर के बाद से पेट्रोल के दाम कम होने का सिलसिला केंद्र के टैक्स कम करने से शुरू हुआ था। उसके बाद दाम बढ़े लेकिन दबाव बढ़ा तो 18 अक्टूबर से दाम करने का सिलसिला शुरू हो गया। जो अब तक बादस्तूर जारी है। बीच में कुछ दिन एेसे रहे जब पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं हुआ। लेकिन बढ़ोतरी बिल्कुल भी दर्ज नहीं की गर्इ। आर्इआेसीएल के आंकड़ों के हिसाब लगाया जाए तो 4 अक्टूबर से नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 9.51 रुपए प्रति लीटर दाम कम हो चुके हैं। वहीं कोलकाता में इसी अवधि में 9.33 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जबकि मुंबर्इ में 11.31 आैर चेन्नर्इ में 10.01 रुपए प्रति लीटर तक दाम कम हुए हैं। 

डीजल की कीमत में 8 रुपए तक दाम कम 
वहीं बात डीजल की करें तो देश में डीजल के दाम में भी भारी कटौती हो चुकी है। जिससे देश में महंगार्इ दर को कम करने में भी मदद मिल रही है। अगर आर्इआेसीएल के अांकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो चार अक्टूबर से अब तक नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 6.16 रुपए प्रति लीटर दाम कम हो चुके हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में सबसे ज्यादा 7.54 रुपए प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। वहीं चेन्नर्इ में 6.59 रुपए प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments