Homeदेशगर्मी इतनी ज्यादा की रेत पर ही बन गया ऑमलेट व पापड़

गर्मी इतनी ज्यादा की रेत पर ही बन गया ऑमलेट व पापड़

जयपुर: राजस्थान में तेज गर्मी से लोग हलकान हैं. प्रदेश के चुरू में तापमान 47.4 सेल्सियस से ऊपर है. यहां की गर्मी कितनी ज्यादा है ये जानने के लिए मीडिया की टीम प्रोफेसर हेमंत मंगल के साथ चुरू के रेतीले इलाके में पहुंची. इस दौरान यहां रेत पर धूप की तपिश को जांचने के लिए कई प्रयोग किए गए. इस दौरान यहां प्लेट में अंडे फोड़ कर डालने के कुछ देर बाद देखा गया तो वह ऑमलेट बनकर तैयार था. रेत पर यहां पापड़ भी सेके गए और मोमबत्ती तो पल भर में पिघल गई.

45 के पार पारा

शनिवार को प्रदेश के बीकनेर में तापमान 47.1 डिग्री, बाड़मेर में 47.0 डिग्री, कोटा में 46.7 डिग्री और जोधपुर में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि तेज गर्मी और लू का प्रकोप राज्य में रविवार को भी जारी रहेगा. राज्य में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments