कोझिकोड: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का तीसरा और आखिरी दिन है. इस दौरान राहुल गांधी ने अपने जन्म के वक्त अस्पताल में नर्स रही राजम्मा से मुलाकात की. राहुल गांधी के राजम्मा से मिलने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह राजम्मा से गले मिलते और हंसते नज़र आ रहे हैं.
वायनाड जिले की रहने वाली हैं राजम्मा
दरअसल राजम्मा दिल्ली के होली फैमली अस्पताल में उस वक्त नर्स के तौर पर ड्यूटी पर थीं जब राहुल का जन्म हुआ था. वो केरल के वायनाड जिले की रहने वाली हैं, जहां से राहुल सांसद चुने गए हैं. राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं.