Homeदेशगिरिराज सिंह ने आजम खान को दी खुली धमकी, कहा- बेगूसराय चुनाव...

गिरिराज सिंह ने आजम खान को दी खुली धमकी, कहा- बेगूसराय चुनाव खत्म होने के बाद बताएंगे बजरंग बली क्या हैं?

पटनाः लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को खुलेआम धमकी दी है. आजम खान का एक वीडियो ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने लिखा कि बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आके हम बताएंगे कि बजरंग बली क्या हैं?

गिरिराज सिंह ने लिखा, ”आज़म खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया अब हमारे भगवान को गाली दे रहा …आज़म खान ,बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आके हम बताएंगे कि बजरंग बली क्या हैं?”

बता दें कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे आजम खान ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ”बजरंग अली तोड़ दो दुश्मनों की नली. बजरंग अली ले लो जालिमों की बली.”

बता दें कि गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय सीट से सीपीआई के टिकट पर कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं वहीं आरजेडी के टिकट पर तनवीर हसन चुनावी मैदान में हैं. बेगूसराय सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान है.

राज्य में सभी सात चरणों में मतदान है. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को संपन्न हो चुका है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments