Homeदेशगुजरात की दस सीटें दामादजी के हवाले

गुजरात की दस सीटें दामादजी के हवाले

स्टार प्रचारक गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। उनका कहना है कि वह वडोदरा के दामाद है और कांग्रेस यहां की सभी सीटें जीत कर गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

यहां आपको बता दें कि गुना सांसद और ग्वालियर रियासत के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया वडोदरा के गायकवाड़ राजपरिवार के दामाद है। यहां की 10 विधानसभा सीटें इसी राजपरिवार के प्रभाव के क्षेत्र में आती है। इन सीटों की जिम्मेदारी दामाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी गई है। सिंधिया भी पिछले दिनों काफी दिनों से यहां डेरा डाले है। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी भी कांग्रेस को जिताने दामाद के साथ कदमताल कर रही है।
सिंधिया लगातार वहां नवसर्जन यात्रा के तहत युवा संवाद कर रहे है। वहीं विधानसभा वाइज बैठकें और सीधा संवाद कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में लगे है। उनके इन कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं भाजपा वडोदरा में भारी अंर्तकलह से जूझ रही है। यहां टिकट वितरण से भाजपा में कड़ा असंतोष पनप रहा है। कई भाजपाईयों ने दामाद के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता तक ले डाली। इनको कांग्रेस में लाने में वडोदरा के दामाद का मैनेजमेंट हीट रहा है। जब से वडोदरा की दामाद ने कमान सम्हाली है तब से वहां की भगवा हवा में उनका स्टारडम घुल गया है। यहां के मतदाताओं से दामाद का सीधा संवाद कांग्रेस के संजीवनी का काम कर रहा है। वडोदरा के लोग अब मन अंतर के साथ उनसे सीधे जुड़ रहे है। साथ ही कांग्रेस के प्रचार प्रसार में भी उनके साथ कदम मिलाकर चल रहे है।  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments